ग्यारसपुर: सड़क हादसे रोकने हाईमास्ट लाइट, हेलमेट जागरूकता और सड़क सुधार पर जोर
विदिशा में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने पर जोर दिया गया। पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी और अपर कलेक्टर अनिल कुमार डामोर की अध्यक्षता में हुई बैठक में विदिशा ग्यारसपुर सिरोंज डार्क जोन क्षेत्रों में 40 हाईमास्ट लाइट लगाने, खराब हाईमास्ट लाइटों की मरम्मत, करने पर जोर दिया ।