🏆 एचपीटीयू परिणाम में एलआर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट्स का शानदार प्रदर्शन 🌟
एलआर इंस्टीट्यूट्स ऑफ फार्मेसी , सोलन के लिए यह अत्यंत गर्व का अवसर है कि बी.फार्मेसी चतुर्थ वर्ष की छात्राओं साक्षी एवं सारिका ने 9.45 एसजीपीए प्राप्त कर एचपीटीयू की शीर्ष 10 सूची में छठा स्थान हासिल किया।
यह उत्कृष्ट उपलब्धि उनकी कड़ी मेहनत, लगन, अनुशासन एवं समर्पण का प्रमाण है। साथ ही, यह संस्थान के शिक्षकों के निरंतर मार्गदर्शन एवं शैक्षणिक प्रयासों को भी दर्शाती है।
इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर एमडी मैम डॉ. शचि सिंह, निदेशक (शैक्षणिक) डॉ. पी.पी. शर्मा एवं प्राचार्य डॉ. अवनीत गुप्ता ने दोनों छात्राओं को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।
🌟 साक्षी, सारिका एवं समस्त फार्मेसी संकाय को हार्दिक बधाई! 🌟
“कड़ी मेहनत, समर्पण और सही मार्गदर्शन सफलता की पहचान हैं।”
Solan, Solan | Sep 10, 2026