कायमगंज: क्षेत्र में लगातार विद्युत कटौती और सिंचाई संकट से परेशान किसान यूनियन ने तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर नाराजगी जताई
कायमगंज क्षेत्र में लगातार हो रही विद्युत कटौती और सिंचाई संकट को लेकर भारतीय किसान मजदूर यूनियनअराजनैतिक के पदाधिकारियों ने तहसील पहुंचकर प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई। यूनियन के लगभग एक दर्जन पदाधिकारियों ने एसडीएम की अनुपस्थिति में तहसीलदार विक्रम सिंह को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में किसानों ने आरोप लगाया। कि विधुत उपकेंद्र से बिजली कटौती हो रही है।