बिलग्राम: मल्लावां क्षेत्र से धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने गई युवती लापता, पुलिस ने शुरू की तलाश
मल्लावां थाना क्षेत्र में एक युवती के लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार युवती एक धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने गई थी,लेकिन इसके बाद घर वापस नहीं लौटी। परिजनों ने काफी तलाश की, मगर कोई सुराग नहीं मिला, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।