धौलपुर: ट्रैफिक पुलिस ने नगर परिषद के साथ मिलकर अतिक्रमण हटाया, दुकान के बाहर रखा सामान किया जब्त, दुकानदारों को किया पाबंद
शहर में जाम की समस्या से लोगों को निजात दिलाने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने नगर परिषद के सहयोग से अभियान शुरू किया है। अभियान के तहत पहले दिन गुलाब बाग चौराहे से जगदीश टॉकीज तक अस्थाई अतिक्रमण हटाए गए हैं। अतिक्रमणकारियों को भविष्य में अतिक्रमण नहीं करने के लिए पाबंद भी किया गया है। कार्रवाई को लेकर नगर परिषद के इंस्पेक्टर प्रकाश चंद श्रीवास्तव ने बताया कि शहर भ