धौलपुर: पशुओं को क्रूरता पूर्वक परिवहन कर रहे 3 लोगों को पुलिस ने महाराजपुरा चौराहा से गिरफ्तार किया
सदर थाना पुलिस ने शनिवार को दिल्ली मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 44 पर कार्यवाही करते हुए पशुओं को क्रूरता पूर्वक भरकर परिवहन करने के मामले में 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान पुलिस ने पशुओं को मुक्त कराया है। कार्यवाही लेकर सदर थाना प्रभारी रामनरेश मीणा ने बताया कि मुखबिर के द्वारा मिनी ट्रक में पशुओं को ठूस ठूस भरकर उत्तर प्रदेश ले जाने की सूचना