अनूपपुर: जल गंगा संवर्धन योजना का भुगतान रुका, श्रमिकों ने कलेक्टर से लगाई गुहार
जल गंगा संवर्धन योजना अंतर्गत रजहा सरोवर में हुए गहरीकरण एवं सौंदर्यीकरण कार्य का भुगतान एक वर्ष बाद भी लंबित होने से आदिवासी श्रमिकों, वाहन मालिकों और रजहा धाम समिति में नाराजगी है।प्रभावित लोगों ने कलेक्टर हर्षल पंचोली से शीघ्र भुगतान कराने की मांग की है।अप्रैल से जून 2025 तक चले कार्य में बड़ी संख्या में श्रमिकों ने मजदूरी की तथा जेसीबी से कार्य हुआ था ।