महुआ बाणगंगा नदी की पुलिया के नीचे एक युवक का शव पड़ा मिला।पुलिस ने शनिवार शाम 5:00 बजे बताया कि अज्ञात युवक के शव पड़े होने की सूचना पर पहुंचकर पुलिस ने शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवा कर पहचान के प्रयास शुरू कर दिए।पुलिस ने बताया युवक की उम्र लगभग 35 वर्ष है एवं बाएं हाथ पर देवेंद्र एवं डी के लिखा हुआ है। पुलिस ने आसपास के थाना इलाकों को सूचना दे दी है।