जाले: कमतौल थाना क्षेत्र के अहियारी में लापता बहू हत्याकांड का खुलासा, चचेरा ससुर गिरफ्तार; शव अब तक बरामद नहीं
कमतौल थाना क्षेत्र के अहियारी दक्षिणी पंचायत स्थित अहियारी गोट गांव में दहेज उत्पीड़न से जुड़े चर्चित लापता बहू मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा करने का दावा किया है। जांच के दौरान युवती की हत्या की पुष्टि होने पर पुलिस ने उसके चचेरे ससुर सोनू कुमार राय को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि मामले के अन्य नामजद आरोपित अभी भी फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी हुई