मानपुर: बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के पनपथा परिक्षेत्र अंतर्गत जगुआ के जंगल मादा भालू की मौत,सूचना पर पार्क प्रबंधन के अधिकारी पहुंचे
Manpur, Umaria | Jun 21, 2026 बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के पनपथा परिक्षेत्र के अंतर्गत आने वाले जगुआ के जंगल में एक मादा भालू का शव मिला है। जंगल में गश्त कर रही वन विभाग की टीम को जब यह शव दिखा तो उन्होंने तुरंत इसकी जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दी,जिस पर सूचना मिलते ही पार्क अधिकारी डॉग स्क्वायड के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की गई।