भीलवाड़ा: सड़क किनारे खड़ी एक कार अचानक आग की लपटों में घिरी, मचा हड़कंप
भीलवाड़ा। शहर के नेहरू रोड पर उस समय अफरातफरी मच गई, जब सड़क किनारे खड़ी एक कार अचानक आग की लपटों में घिर गई। देखते ही देखते कार धू-धू कर जलने लगी, जिससे आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत पानी डालकर आग पर काबू पाने की कोशिश की और काफी हद तक आग को फैलने से रोक लिया।