मढ़ौरा: मिर्ज़ापुर: असोईयां चारमुहानी के पास हुई हत्या के मुख्य आरोपी ने न्यायालय में किया आत्मसमर्पण
Marhaura, Saran | Apr 17, 2026 थानाक्षेत्र के मिर्जापुर असोईयां चारमुहानी के पास हुई हत्याकांड के मुख्य आरोपी असोईयां निवासी जितेन्द्र कुमार राय ने न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। शुक्रवार की संध्या पांच बजे पुलिस ने बताया कि चार दिन पहले असोईयां निवासी असर्फी राय की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गयी थी और उसी कांड के आरोपी ने न्यायालय में आत्मसमर्पण किया है।