बेल्थरा रोड: हल्दीरामपुर में शराब के लिए गेहूं बेचने जा रहे व्यक्ति से महिलाओं ने छीना, आपदा में 'अवसर' तलाशते शराबी की लगी क्लास
उभांव थाना क्षेत्र के छपिया हल्दीरामपुर गांव में जहां एक तरफ 76 परिवार अग्निकांड के बाद अपने जीवन को फिर से पटरी पर लाने की जद्दोजहद में हैं, वहीं दूसरी तरफ एक शख्स ने इस आपदा में भी ‘अवसर’ ढूंढ लिया। राहत के नाम पर मिला गेहूं, जो भूखे पेटों की उम्मीद था, उसे बेचकर शराब पीने की तैयारी हो रही थी। लेकिन गांव की महिलाओं ने इस ‘योजना’ को शुरू होने से पहले ही फेल