चक्की: 76 साल बाद भोला डेरा को मिली पक्की सड़क की सौगात, विधायक ने किया निरीक्षण
Chakki, Buxar | May 12, 2026 चक्की प्रखंड के भोला डेरा गांव में आखिरकार आजादी के 76 साल बाद पक्की सड़क निर्माण का कार्य शुरू हो गया है। लंबे समय से बुनियादी सुविधाओं से वंचित इस गांव के लिए यह पहल किसी बड़ी राहत से कम नहीं है। ब्रह्मपुर विधायक शंभूनाथ सिंह यादव की अनुशंसा पर शुरू हुए इस कार्य का मंगलवार की सुबह करीब 8 बजे उन्होंने स्वयं मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया।