घाटमपुर: बरिपाल गांव के पास संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला युवक,डॉक्टरों ने किया जिला अस्पताल रेफर
सजेती थाना क्षेत्र के बरिपाल गांव के पास संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक पड़ा मिला। स्थानीय लोगों ने युवक को पड़ा देखा तो घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके में पहुंची पुलिस ने युवक को एंबुलेंस की मदद से सीएचसी घाटमपुर पहुंचाया, जहां डॉक्टरों द्वारा युवक का उपचार कर युवक को जिला अस्पताल कानपुर रेफर कर दिया है।