बिजनौर: बिजनौर में नजीबाबाद रोड पर झलरा गांव के पास पिकअप गाड़ी की टक्कर से बाइक सवार युवक की हुई मौत
Bijnor, Bijnor | Apr 23, 2025 बिजनौर में आज बुधवार को समय करीब सुबह 11:00 बजे थाना कोतवाली शहर क्षेत्र में नजीबाबाद रोड स्थित झलरा गांव के पास चचेरे भाई की शादी में शामिल होने जा रहे दीपक नाम के एक युवक की बाइक में तेज रफ्तार पिकअप गाड़ी ने टक्कर मार दी हादसे में दीपक की दुखद मौत हो गई। घटना के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक दीपक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।