अकलतरा: अकलतरा कन्या प्राथमिक शाला से 10 हजार रुपये के सामान की चोरी, मामला दर्ज
पुलिस के मुताबिक, झलमला के लता निर्मलकर ने बताया कि वह अकलतरा के कन्या प्राथमिक शाला में प्रधान पाठिका के पद पदस्थ है। अज्ञात चोरों ने स्कूल के कमरे से 6 नग सीलिंग पंखा व 6 नग खिड़की की चोरी कर ली थी। इससे 10 हजार रुपये का नुकसान हुआ है. फिलहाल, मामले में अकलतरा पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है।