भीलवाड़ा: बालापुरा के समीप झाड़ियों में लहूलुहान हालत में मिला युवक, परिजनों ने लगाया मारपीट कर झाड़ियों में फेंकने का आरोप
शंभुगढ़ थाना क्षेत्र के बालापुरा के समीप शुक्रवार सुबह झाड़ियों में लहूलुहान हालत में एक युवक के मिलने से सनसनी फैल गई।युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है,घायल युवक के परिजनों ने युवक के साथ मारपीट होने का आरोप लगाया है।