भीलवाड़ा: एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट कार्यालय पर किया विरोध प्रदर्शन, सीएम का फूंका पुतला और सौंपा ज्ञापन
राजस्थान विश्वविद्यालय परिसर में 30 सितंबर को आयोजित धार्मिक-राजनीतिक कार्यक्रम को लेकर छात्र संगठन एनएसयूआई ने कड़ा विरोध दर्ज कराया है। जिलाध्यक्ष भावेश कुमार पुरोहित के नेतृत्व में संगठन ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री का पुतला फूंका साथ ही मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन दिया।