भीलवाड़ा: त्योहारी सीजन में शुद्धता अभियान की मांग उठी, मिलावटखोरों पर कार्रवाई के लिए जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
भीलवाड़ा। आगामी त्योहारी सीजन को देखते हुए उपभोक्ता संगठनों ने जिला प्रशासन से पूरे जिले में व्यापक शुद्धता हेतु अभियान चलाने की मांग की है। उपभोक्ता समिति ने आज शुक्रवार शाम 4 बजे जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर कहा कि मिठाइयों व खाद्य सामग्री में मिलावट और वजन में घटतौली की शिकायतें तेजी से बढ़ रही हैं।