सागर नगर: 5 मई को आयोजित होनेवाले सामूहिक विवाह सम्मेलन की तैयारियों को लेकर MLA प्रदीप लारिया ने अपने कार्यालय में की बैठक
नरयावली विधानसभा क्षेत्र का मुख्यमंत्री कन्या विवाह कार्यक्रम दिनांक 5 मई को रजाखेड़ी, बजरिया में आयोजित होना है। कन्या विवाह सम्मेलन की तैयारी को लेकर विधायक कार्यालय रजाखेड़ी में रविवार दोपहर 3:00 बजे नरयावली विधायक इंजी.प्रदीप लारिया ने भाजपा पदाधिकारी,जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं की बैठक ली। पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौपी गई।