सागर नगर: गोपालगंज थाना क्षेत्र में एक युवक के साथ की गई मारपीट, आरोपियों के खिलाफ SC-ST एक्ट के तहत मामला दर्ज
गोपालगंज थाना क्षेत्र में आने वाले बस स्टेण्ड पर कुछ लोगों ने एक युवक के साथ मारपीट कर दी। जिसकी शिकायत घायल युवक ने थाना में की। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मारपीट और एससीएसटी की धाराओं के तहत मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने बताया कि ग्राम दलपतपुर थाना बण्डा निवासी फरियादी पुष्पेंद्र पिता शोभालाल अहिरवार ने थाना में आकर रिपोर्ट दर्ज कराई है ।