सागर नगर: पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में अग्रवाल महिला महासभा ने सिविल लाइन में आतंकवाद के विरोध में निकाला जुलूस
जम्मू-कश्मीर के पहलगांव में हुए आतंकी हमले ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। इस हमले में मारे गए निर्दोष लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित करने एवं आतंकवाद के खिलाफ जनजागरण फैलाने के उद्देश्य से सागर शहर में अग्रवाल महिला महासभा द्वारा एक विशाल जुलूस रविवार शाम 7 बजे निकाला गया। जुलूस का समापन कालीचरण चौराहे पर हुआ।