सागर नगर: जैन मिलन मकरोनिया ने जीव दया प्रोजेक्ट के तहत रजाखेड़ी में सकोरे किए वितरित, MLA प्रदीप लारिया हुए शामिल
जैन मिलन मकरोनिया के तत्वाधान में जीव दया प्रोजेक्ट अंतर्गत गर्मियों में पशु- पक्षियों को राहत देने के लिए सकोरा वितरण कार्यक्रम रजाखेडी में रविवार आयोजित किया गया। सकोरा वितरण का अपना बड़ा महत्व है। जैन मिलन पशु पक्षियों को गर्मी के मौसम में पानी और अनाज उपलब्ध कराता है जिससे उनकी जान बचती है और उन्हें प्यास से राहत मिलती है। यह एक तरह का सामाजिक कार्य है।