जलालाबाद: जलालाबाद हाईवे पर कार पलटने से 10 लोग घायल, 112 पुलिस ने बचाई जान
जलालाबाद, बरेली-जलालाबाद स्टेट हाईवे पर कटरा के पास अतिबरा गांव के निकट एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। इसमें चार बच्चों समेत 10 लोग सवार थे, सभी औरैया जिले के थाना बेला क्षेत्र के नुनारी गांव के निवासी।कोतवाली 112 पीआरवी 6019 के हेड कांस्टेबल रामकुमार और चालक धनपाल ने मौके पर पहुंचकर घायलों को सुरक्षित निकाला और उपचार के लिए अस्पताल भेजा