खगड़िया: मानसी प्रखंड में संभावित बाढ़ से निपटने की तैयारी तेज, बीडीओ-सीओ ने राहत शिविरों का निरीक्षण किया
जिले के मानसी प्रखंड में संभावित बाढ़ एवं आपदा की तैयारी को लेकर प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है। शुक्रवार शाम करीब 4 बजे प्रखंड विकास पदाधिकारी राजीव कुमार एवं अंचल अधिकारी लीलावती ने संयुक्त रूप से पूर्व से चिह्नित बाढ़ राहत शिविरों एवं सामुदायिक रसोई के लिए चयनित भवनों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने अमनी के प्राथमिक विद्यालय चकला मुसहरी, बाढ़ शरण स्थली अमनी,