लातेहार: इंटरमीडिएट टॉपर्स का सम्मान, उपायुक्त ने कहा- मेहनत और अनुशासन से मिलती है सफलता
संदीप कुमार ने शुक्रवार को समाहरणालय सभागार में आयोजित कार्यक्रम में झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले जिले के मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया। इस दौरान साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स संकाय के टॉप-3 विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया।