जांजगीर: प्रेम विवाह का दर्दनाक अंत, पत्नी की हत्या कर हादसा दिखाने की साजिश, एक साल का मासूम हुआ बेसहारा
जांजगीर-चांपा जिले के बलौदा थाना क्षेत्र से एक बेहद मार्मिक और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां प्रेम विवाह के महज दो साल बाद ही एक नवविवाहिता की जिंदगी बेरहमी से खत्म कर दी गई। इस पूरे मामले में सबसे दर्दनाक पहलू यह है कि दंपत्ति का एक साल का मासूम बच्चा अब अपनी मां के साये से हमेशा के लिए वंचित हो गया है। पोस्ट मार्टम रिपोर्ट और बलौदा पुलिस जांच।