राजौरी गार्डन: छतरीवाला पार्क से राजौरी गार्डन थाना पुलिस ने 20 आपराधिक मामलों में वांछित बदमाश को किया गिरफ्तार, चोरी की 1 बाइक बरामद
राजौरी गार्डन थाना पुलिस ने 20 आपराधिक मामलों में वांछित एक बदमाश को सुभाष नगर के छतरीवाला पार्क से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किये गए बदमाश का नाम अनिल उर्फ़ चिड़का है जो दिल्ली के हरी नगर का रहने वाला है। पुलिस ने इसके पास से चोरी की एक बाइक और वारदात में इस्तेमाल किया गया एक बटनदार चाकू बरामद किया है। इसके ऊपर पहले से ही 20 आपराधिक मामले दर्ज़ है।