राजौरी गार्डन: श्याम नगर से पश्चिम जिला AATS पुलिस ने लूटपाट करने वाले बदमाश को किया गिरफ्तार, एक स्कूटी व 4 मोबाइल बरामद
पश्चिम ज़िले की AATS पुलिस ने लूटपाट करने वाले एक बदमाश को तिलक नगर के श्याम नगर से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किये गए बदमाश का नाम राजा है जो ख्याला गांव का रहने वाला है। पुलिस ने इसके पास से चोरी की एक स्कूटी और चार लूटे हुए मोबाइल बरामद किये। इसके ऊपर चोरी व लूटपाट सहित 10 मामले दर्ज़ है। इसकी गिरफ्तारी से पुलिस ने 5 मामलो को सुलझाने का दावा किया है।