शाहपुर: रीवा की घटना से आक्रोशित जैन समाज का शाहपुर में प्रदर्शन, संत सुरक्षा नीति और SIT जांच की मांग
Shahpur, Betul | May 26, 2026 मध्य प्रदेश के रीवा में जैन आर्यिका माताजी के साथ हुई दुखद एवं संदिग्ध घटना को लेकर शाहपुर का जैन समाज आक्रोशित नजर आया। समाज के लोगों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए एसडीएम कार्यालय पहुंचकर राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से घटना की उच्च स्तरीय SIT अथवा न्यायिक जांच कराने तथा देशभर में साधु-संतों की सुरक्षा के लिए विशेष “संत सुरक्षा नीति” लागू करन