ऊना: जेबीटी के 40 चयनित अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्र सत्यापन की तिथि 23 अक्तूबर तय
हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग ने जूनियर बेसिक टीचर पदों के लिए ऊना में चयनित 40 अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्र सत्यापन का शेड्यूल जारी किया। 23 अक्तूबर को सुबह 10 बजे सत्यापन उप निदेशक प्रारंभिक शिक्षा कार्यालय में होगा। सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ समय पर उपस्थित होना जरूरी है। चयनित सूची और बायोडाटा फॉर्म www.ddeuuna.in पर उपलब्ध हैं।