चंदिया: कथली नदी पर अवैध अतिक्रमण हटाने की तैयारी तेज, कलेक्टर के सख्त निर्देश
उमरिया जिले के चंदिया क्षेत्र से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां कथली नदी में बढ़ते अवैध अतिक्रमण को लेकर प्रशासन अब सख्त रुख में नजर आ रहा है।जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत जहां एक ओर नदियों के संरक्षण और जल स्रोतों की सफाई का कार्य किया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर कथली नदी के किनारों पर हो रहे अवैध कब्जों को हटाने की तैयारी भी तेज कर दी गई है।