कोंच: काजी बिगहा में 23 लीटर देसी महुआ शराब बरामद, कारोबारी फरार
Konch, Gaya | Apr 12, 2026 काजी बिगहा गांव में पुलिस ने छापेमारी कर कुल 23 लीटर देसी महुआ शराब बरामद की है। हालांकि, इस दौरान दोनों शराब कारोबारी मौके से फरार होने में सफल रहे। थानाध्यक्ष दीपक कुमार राव ने रविवार सुबह करीब 7 बजे जानकारी देते हुए बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर ग्राम काजी बिगहा निवासी बिगन पासवान के पास छापेमारी की गई।