बांसवाड़ा: पीएम श्री उच्च माध्यमिक विद्यालय, कूपड़ा में राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अंतर्गत विद्यार्थियों को दी गई जानकारी
पीएम श्री उच्च माध्यमिक विद्यालय, कूपड़ा मे गुरुवार दोपहर 2 बजे को राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अंतर्गत विद्यार्थियों में नवाचार, उद्यमिता एवं स्टार्टअप के प्रति जागरूकता हेतु अंतरराष्ट्रीय वार्ता का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों के नवाचार विचारों को साकार करने के लिए सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग, की जानकारी दी गई।