पुनासा और मूंदी तहसील के 14 गांव के 35 किसानों पर नरवाई जलाने को लेकर एसडीएम पुनासा ने सख्त कार्यवाही करते हुए 2,15,000 रुपए का जुर्माना लगाया है। एसडीएम के निर्देश पर हल्का पटवारी और कृषि विस्तार अधिकारी, कर्मचारियों ने मौका स्थल पर पहुंचकर पंचनामा बनाया है।