शाहगंज: शाहगंज में अधिवक्ता के घर दबंगों का तांडव, मारपीट का वीडियो हुआ वायरल
जौनपुर के शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के पल्थी रोड स्थित भादी गांव में मंगलवार की रात अधिवक्ता के घर पर चढ़कर दबंगों द्वारा मारपीट और हंगामा करने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, हालांकि इसकी स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है। अधिवक्ता का आरोप है कि उनके घर के एक बच्चे के साथ पड़ोसी ने मारपीट की थी। इसी विवाद को लेकर मामला बढ़ गय