*लोकमाता अहिल्याबाई होलकर की 231वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम*
*जालौन उरई:-* बुधवार को सत्रह जिलों में में आयोजित लोकमाता देवी अहिल्या बाई होळकर जी की 231 पुण्यतिथि का आयोजन पिछड़ा वर्ग मोर्चा के द्वारा मनाई गई। मनोज राजपूत ने कहा कि महिलाओं को लोकमाता अहिल्याबाई होलकर के जीवन से प्रेरणा लेने की जरूरत है और समाज में जहा भी हम लोगों की आवश्यता हो हम संगठन के साथ समाज के प्रति सदैव तैयार है। देवी अहिल्याबाई होल्कर मालवा साम्राज्य की महान, न्यायप्रिय और धर्मनिष्ठ महारानी थीं। उनका जन्म 31 मई 1725 को महाराष्ट्र के चौंडी गांव में हुआ था। उन्होंने लगभग 30 वर्षों तक शासन किया, अपनी राजधानी महेश्वर बनाई, और देश भर में मंदिरों व जनहित के कार्यों का निर्माण कराया ऐसी महापुरुषों को शत-शत नमन। निम्न लोगों ने सभा को संबोधित किया। इस अवसर पर विधायक गौरीशंकर वर्मा के साथ पिछड़ा वर्ग मोर्चा कानपुर के अध्यक्ष के सहित सैकड़ो समाजसेवी, राजमाता अहिल्याबाई होल्कर सेना संगठन के लोग रहे मौजूद।
Jalaun, Jalaun | Aug 14, 2026