बांका: रजौन: अवैध बालू परिवहन में पुलिस ने दो वाहन जब्त किए, ₹4.96 लाख का जुर्माना लगाया
Banka, Banka | Jun 2, 2026 डीएम नवदीप शुक्ला बांका के निर्देश में जिले में खनिजों के अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण पर रोक लगाने के लिए लगातार कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में मंगलवार की सुबह 8 बजे खनन विभाग की टीम द्वारा रजौन थाना क्षेत्र में विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया। छापेमारी के दौरान अवैध बालू परिवहन में संलिप्त वाहन चालकों में हड़कंप मच गया।