झांसी: झांसी यूनिवर्सिटी में हुए बवाल के बाद पूर्व सांसद चंद्रपाल सिंह ने SSP से मिलकर पत्रकारों से कहा- दोषियों पर हो कार्रवाई
Jhansi, Jhansi | Oct 11, 2025 झांसी यूनिवर्सिटी में पूर्व CM मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि कार्यक्रम के दौरान हुए बवाल को लेकर सपा पार्टी ने शनिवार को कड़ा विरोध जताया। सपा के पूर्व सांसद डॉ. चंद्रपाल सिंह यादव पार्टी पदाधिकारियों के साथ दोपहर 2 बजे SSP ऑफिस पहुंचे। उसके बाद पत्रकारों से बोले कि एक पक्ष की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर दिया गया, PDA नेताओं की शिकायत पर कार्यवाही नहीं हुई है।