मंडला: सिलगी में पांच फीट से अधिक ऊंचे पौधों का हुआ पौधरोपण, ‘वंदनीय हमारा प्रदेश’ पत्रिका का विमोचन
Mandla, Mandla | Jun 22, 2026 पर्यावरण, जल एवं वायु परिवर्तन आयोग दिल्ली, श्री श्याम मंदिर अग्रसेन ट्रस्ट सिलगी, भासेविप के संयुक्त तत्वावधान में योग, पर्यावरण संरक्षण और जनजागरूकता को समर्पित कार्यक्रम सोमवार 4 बजे किया किया गया। कार्यक्रम में पौधरोपण तथा ‘वंदनीय हमारा प्रदेश’ पत्रिका का विमोचन हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व एनएसजी कमांडो एवं दिल्ली विधायक कमांडो सुरेंद्र सिंह रहे।