पेण्ड्रा: कोटमीकला हत्याकांड में एक और गिरफ्तारी, 1157 ग्राम चांदी बरामद, खरीददार भी गिरफ्तार
कोटमीकला साप्ताहिक बाजार में सराफा व्यवसायी प्रदीप सोनी की हत्या एवं लूटकांड मामले में पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। मामले में झारखंड निवासी चांदी खरीददार विजय पोद्दार (27 वर्ष) को गिरफ्तार किया गया है। जिला पुलिस प्रशासन से सोमवार शाम 6 बजे जानकारी के अनुसार पुलिस जांच में पता चला कि मुख्य आरोपी मनीष मंडल ने लूटी गई चांदी विजय पोद्दार को बेची थी।