मड़ियाहू: मड़ियाहूं सीएचसी का सीएमओ ने किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा
मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) जौनपुर गंगाराम गौतम ने बुधवार की सुबह करीब 11 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मड़ियाहूं का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल की विभिन्न व्यवस्थाओं का अवलोकन करते हुए अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।