पश्चिमी सिंहभूम जिले के टेबो थाना क्षेत्र में पुलिस ने अफीम तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थाना प्रभारी सुशील कुमार मारांडी के नेतृत्व में रोगोद गांव के जंगल क्षेत्र में चलाए गए सर्च अभियान के दौरान पुलिस ने 20 किलो पोस्तु, दो बाइक और सात लाख रुपये नगद बरामद किए।