शाहजहांपुर: पीडीए का सम्मान नहीं करने वाली भाजपा को 2027 में जनता सिखाएगी सबक, पीड़ितों को सपा पर भरोसा: डॉ. नवल किशोर शाक्य
शाहजहांपुर। समाजवादी पार्टी के जनपद प्रभारी डॉ. नवल किशोर शाक्य के शाहजहांपुर पहुंचने पर सपा जिला कार्यालय में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।। समाजवादी पार्टी के जनपद प्रभारी डॉ. नवल किशोर शाक्य ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा ने पीडीए के सम्मान की अनदेखी की है। छात्र, नौजवान और किसान समेत समाज का हर वर्ग परेशान है।