कुटुंबा: केंद्रीय जल आयोग की टीम ने नहर का किया निरीक्षण, समय से पहले कार्य पूरा करने का दिया निर्देश
उत्तर कोयल मुख्य नहर में चल रहे रिमॉडलिंग कार्यों का गुरुवार को केंद्रीय जल आयोग (सीडब्ल्यूसी) की टीम ने निरीक्षण किया। जल संसाधन विभाग के अधीक्षण अभियंता संजीव कुमार के नेतृत्व में अधिकारियों की टीम ने पैकेज संख्या 11 से लेकर पैकेज संख्या तीन तक लगभग 77 किलोमीटर क्षेत्र का जायजा लिया। निरीक्षण दल में केंद्रीय जल आयोग, दिल्ली के डायरेक्टर आनंद कुमार, पटना के