पहाड़ी: पहाड़ी पुलिस की कार्रवाई में 3 ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉलियां जब्त, 3 चालक गिरफ्तार
ऑपरेशन पृथ्वी के तहत पहाड़ी थाना पुलिस और क्यूआरटी टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए केरूआ गांव के पास कामां रोड पर अवैध खनिज डस्ट और गिट्टी से भरी 3 ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉलियां जब्त कीं। पुलिस ने मौके से 3 चालकों को गिरफ्तार कर आवश्यक कार्रवाई की। एसपी के निर्देशन में कार्रवाई को दिया अंजाम। मंगलवार दोपहर 1 बजे मिली जानकारी। अनुसंधान जारी।