इस हादसे में मृत युवकों के नाम संदीप यादव और योगेंद्र सेन बताए जा रहे हैं, जो ग्राम भुरकाभाठ के निवासी थे। जानकारी के अनुसार, दोनों युवक अपने गांव से नारायणपुर जाने के लिए निकले थे, लेकिन रास्ते में ही तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आ गए और मौके पर ही उनकी दर्दनाक मौत हो गई।