सिलाव: नालंदा मोड़ से नालंदा खंडहर जाने वाले मुख्य सड़क किनारे जेसीबी वाहन से अतिक्रमण हटाया गया
Silao, Nalanda | Sep 27, 2024 नालंदा नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत नालंदा मोड़ से नालंदा खंडहर जाने वाले मुख्य सड़क किनारे अतिक्रमण को जेसीबी वाहन से हटाया गया. बताते चलें कि नालंदा नगर पंचायत प्रशासन द्वारा नालंदा मोड़ से नालंदा खंडहर जाने वाले मुख्य सड़क किनारे का सौंदर्यीकरण किया जा रहा है और पेवर ब्लॉक बिछाया जा रहा है.