Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
किसान
कांग्रेस
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana
image
image
image
image
image

समाहरणालय, नवादा (जन-सम्पर्क शाखा) *प्रेस विज्ञप्ति* संख्या : 551 दिनांक : 10.07.2026 *अवर निरीक्षक मद्य निषेध परीक्षा के सफल संचालन की तैयारी पूरी, सभी केन्द्रों पर कड़े सुरक्षा प्रबंध* बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग द्वारा आयोजित अवर निरीक्षक मद्य निषेध पद पर चयन हेतु लिखित परीक्षा 12 जुलाई 2026 (रविवार) को नवादा जिले के 20 परीक्षा केन्द्रों पर एकल पाली में आयोजित की जाएगी। परीक्षा पूर्वाह्न 11:00 बजे से अपराह्न 1:00 बजे तक संचालित होगी। परीक्षा के स्वच्छ, निष्पक्ष, कदाचारमुक्त एवं शांतिपूर्ण संचालन तथा विधि-व्यवस्था संधारण के उद्देश्य से जिला पदाधिकारी,श्री रवि प्रकाश के निर्देशानुसार उप विकास आयुक्त श्रीमती नीलिमा साहू की अध्यक्षता में आज डीआरडीए सभागार में केन्द्राधीक्षकों, दण्डाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों की संयुक्त ब्रीफिंग आयोजित की गई। उप विकास आयुक्त ने सभी पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि परीक्षा की गोपनीयता, पारदर्शिता एवं शुचिता बनाए रखने में किसी प्रकार की शिथिलता नहीं बरती जाए। उन्होंने बताया कि अभ्यर्थियों को परीक्षा प्रारम्भ होने के 30 मिनट पूर्व अर्थात् पूर्वाह्न 10:30 बजे तक ही परीक्षा केन्द्र में प्रवेश की अनुमति होगी। इसके बाद किसी भी अभ्यर्थी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि परीक्षार्थी अपने साथ प्रवेश पत्र (एडमिट कार्ड) की स्वच्छ प्रति एवं एक वैध फोटो पहचान पत्र जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड, पासपोर्ट, राशन कार्ड अथवा विद्यार्थी पहचान पत्र अवश्य लेकर आएं। मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ डिवाइस, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट, कैलकुलेटर, पेजर, इलेक्ट्रॉनिक पेन, आभूषण, धातु सामग्री, इरेजर, व्हाइटनर, ब्लेड सहित अन्य प्रतिबंधित सामग्री परीक्षा केन्द्र में पूर्णतः वर्जित रहेगी। बैठक में जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी श्री शम्भू शरण पांडेय ने परीक्षा केन्द्रों की छतों से भी निगरानी सुनिश्चित करने, परीक्षा प्रारम्भ होने से पूर्व परीक्षा परिसर की सघन जांच कराने तथा केवल प्रतिनियुक्त कर्मियों को ही परीक्षा केन्द्र में प्रवेश की अनुमति देने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि परीक्षा समाप्त होने तक किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा केन्द्र छोड़ने की अनुमति नहीं होगी। परीक्षा के अंतिम 30 मिनट में शौचालय जाने की अनुमति भी नहीं होगी तथा विशेष परिस्थिति में शौचालय जाने वाले अभ्यर्थियों की तलाशी एवं निगरानी अनिवार्य रूप से की जाएगी। पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) श्री निशु मलिक ने बताया कि परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए सभी परीक्षा केन्द्रों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल एवं पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। परीक्षा केन्द्रों के अंदर एवं बाहर सतत निगरानी रखी जाएगी तथा किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि, कदाचार अथवा अफवाह फैलाने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी। परीक्षा केन्द्रों के आसपास विधि-व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण एवं यातायात प्रबंधन के लिए भी विशेष व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि सभी परीक्षा केन्द्रों पर सीसीटीवी कैमरा, मोबाइल जैमर, फोटोग्राफी, पर्याप्त पुलिस बल एवं आवश्यकतानुसार वाहन की व्यवस्था की गई है। सभी केन्द्रों पर दण्डाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी के साथ सशस्त्र लाठी बल की प्रतिनियुक्ति की गई है। इसके अतिरिक्त जोनल दण्डाधिकारी-सह-समन्वय प्रेक्षक तथा उड़नदस्ता दल की भी प्रतिनियुक्ति की गई है। परीक्षा के सफल एवं कदाचारमुक्त संचालन के लिए समाहरणालय, नवादा में जिला नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है, जिसका दूरभाष संख्या 06324-212261 है। नियंत्रण कक्ष में दण्डाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति के साथ सुरक्षित स्टैटिक एवं सुरक्षित जोनल दण्डाधिकारी की भी व्यवस्था की गई है। नियंत्रण कक्ष के वरीय प्रभार में श्रीमती निरूपमा शंकर, जिला प्रोग्राम पदाधिकारी (आईसीडीएस), नवादा तथा पुलिस कार्यालय, नवादा से पुलिस निरीक्षक मनोज कुमार रहेंगे। नियंत्रण कक्ष से परीक्षा की पल-पल की गतिविधियों की निगरानी की जाएगी। साथ ही अग्निशमन, चिकित्सा, यातायात, वज्रवाहन, वाटर कैनन एवं अश्रु गैस आदि की भी समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी, नवादा सदर एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, नवादा सदर-1 को परीक्षा अवधि में सतत गश्ती करते हुए विधि-व्यवस्था बनाए रखने का निर्देश दिया गया। परीक्षा के दिन विधि-व्यवस्था के सम्पूर्ण प्रभार में उप विकास आयुक्त श्रीमती नीलिमा साहू एवं पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) श्री निशु मलिक रहेंगे। बैठक में गोपनीय शाखा प्रभारी, स्थापना प्रभारी, प्रभारी जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, वरीय उप समाहर्त्ता, जिला शिक्षा पदाधिकारी, कोषागार पदाधिकारी, सभी केन्द्राधीक्षक, दण्डाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे। Information & Public Relations Department, Government of Bihar

75 views | Nawada, Bihar | Jul 10, 2026

MORE NEWS

#SP_अम्बेडकरनगर प्राची सिंह के निर्देशानुसार जनपद में शान्ति/सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाये रखने के दृष्टिगत थाना बेवाना पुलिस द्वारा क्षेत्रअंतर्गत पैदल गस्त किया गया व आमजन से संवाद कर सुरक्षा के प्रति आश्वस्त किया गया।
@prachiIPS
#UPPolice
#Footpatrolling https://t.co/qvgfYB0QLR

#SP_अम्बेडकरनगर प्राची सिंह के निर्देशानुसार जनपद में शान्ति/सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाये रखने के दृष्टिगत थाना बेवाना पुलिस द्वारा क्षेत्रअंतर्गत पैदल गस्त किया गया व आमजन से संवाद कर सुरक्षा के प्रति आश्वस्त किया गया। @prachiIPS #UPPolice #Footpatrolling https://t.co/qvgfYB0QLR

Ambedkar Nagar, Uttar Pradesh | Jul 12, 2026

#SP_अम्बेडकरनगर प्राची सिंह के निर्देशानुसार जनपद में शान्ति/सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाये रखने के दृष्टिगत महिला थाना  पुलिस द्वारा क्षेत्रअंतर्गत पैदल गस्त किया गया व आमजन से संवाद कर सुरक्षा के प्रति आश्वस्त किया गया।
@prachiIPS
#UPPolice
#Footpatrolling https://t.co/GHbTFxjo1H

#SP_अम्बेडकरनगर प्राची सिंह के निर्देशानुसार जनपद में शान्ति/सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाये रखने के दृष्टिगत महिला थाना पुलिस द्वारा क्षेत्रअंतर्गत पैदल गस्त किया गया व आमजन से संवाद कर सुरक्षा के प्रति आश्वस्त किया गया। @prachiIPS #UPPolice #Footpatrolling https://t.co/GHbTFxjo1H

Ambedkar Nagar, Uttar Pradesh | Jul 12, 2026

#SP_अम्बेडकरनगर प्राची सिंह के निर्देशानुसार जनपद में शान्ति/सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाये रखने के दृष्टिगत थाना हँसवर पुलिस द्वारा क्षेत्रअंतर्गत पैदल गस्त किया गया व आमजन से संवाद कर सुरक्षा के प्रति आश्वस्त किया गया।
@prachiIPS
#UPPolice
#Footpatrolling https://t.co/P0YFwWPugc

#SP_अम्बेडकरनगर प्राची सिंह के निर्देशानुसार जनपद में शान्ति/सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाये रखने के दृष्टिगत थाना हँसवर पुलिस द्वारा क्षेत्रअंतर्गत पैदल गस्त किया गया व आमजन से संवाद कर सुरक्षा के प्रति आश्वस्त किया गया। @prachiIPS #UPPolice #Footpatrolling https://t.co/P0YFwWPugc

Ambedkar Nagar, Uttar Pradesh | Jul 12, 2026

समाहरणालय, नवादा (जन-सम्पर्क शाखा) *प्रेस विज्ञप्ति* संख्या : 551 दिनांक : 10.07.2026 *अवर निरीक्षक मद्य निषेध परीक्षा के सफल संचालन की तैयारी पूरी, सभी केन्द्रों पर कड़े सुरक्षा प्रबंध* बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग द्वारा आयोजित अवर निरीक्षक मद्य निषेध पद पर चयन हेतु लिखित परीक्षा 12 जुलाई 2026 (रविवार) को नवादा जिले के 20 परीक्षा केन्द्रों पर एकल पाली में आयोजित की जाएगी। परीक्षा पूर्वाह्न 11:00 बजे से अपराह्न 1:00 बजे तक संचालित होगी। परीक्षा के स्वच्छ, निष्पक्ष, कदाचारमुक्त एवं शांतिपूर्ण संचालन तथा विधि-व्यवस्था संधारण के उद्देश्य से जिला पदाधिकारी,श्री रवि प्रकाश के निर्देशानुसार उप विकास आयुक्त श्रीमती नीलिमा साहू की अध्यक्षता में आज डीआरडीए सभागार में केन्द्राधीक्षकों, दण्डाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों की संयुक्त ब्रीफिंग आयोजित की गई। उप विकास आयुक्त ने सभी पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि परीक्षा की गोपनीयता, पारदर्शिता एवं शुचिता बनाए रखने में किसी प्रकार की शिथिलता नहीं बरती जाए। उन्होंने बताया कि अभ्यर्थियों को परीक्षा प्रारम्भ होने के 30 मिनट पूर्व अर्थात् पूर्वाह्न 10:30 बजे तक ही परीक्षा केन्द्र में प्रवेश की अनुमति होगी। इसके बाद किसी भी अभ्यर्थी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि परीक्षार्थी अपने साथ प्रवेश पत्र (एडमिट कार्ड) की स्वच्छ प्रति एवं एक वैध फोटो पहचान पत्र जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड, पासपोर्ट, राशन कार्ड अथवा विद्यार्थी पहचान पत्र अवश्य लेकर आएं। मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ डिवाइस, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट, कैलकुलेटर, पेजर, इलेक्ट्रॉनिक पेन, आभूषण, धातु सामग्री, इरेजर, व्हाइटनर, ब्लेड सहित अन्य प्रतिबंधित सामग्री परीक्षा केन्द्र में पूर्णतः वर्जित रहेगी। बैठक में जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी श्री शम्भू शरण पांडेय ने परीक्षा केन्द्रों की छतों से भी निगरानी सुनिश्चित करने, परीक्षा प्रारम्भ होने से पूर्व परीक्षा परिसर की सघन जांच कराने तथा केवल प्रतिनियुक्त कर्मियों को ही परीक्षा केन्द्र में प्रवेश की अनुमति देने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि परीक्षा समाप्त होने तक किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा केन्द्र छोड़ने की अनुमति नहीं होगी। परीक्षा के अंतिम 30 मिनट में शौचालय जाने की अनुमति भी नहीं होगी तथा विशेष परिस्थिति में शौचालय जाने वाले अभ्यर्थियों की तलाशी एवं निगरानी अनिवार्य रूप से की जाएगी। पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) श्री निशु मलिक ने बताया कि परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए सभी परीक्षा केन्द्रों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल एवं पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। परीक्षा केन्द्रों के अंदर एवं बाहर सतत निगरानी रखी जाएगी तथा किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि, कदाचार अथवा अफवाह फैलाने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी। परीक्षा केन्द्रों के आसपास विधि-व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण एवं यातायात प्रबंधन के लिए भी विशेष व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि सभी परीक्षा केन्द्रों पर सीसीटीवी कैमरा, मोबाइल जैमर, फोटोग्राफी, पर्याप्त पुलिस बल एवं आवश्यकतानुसार वाहन की व्यवस्था की गई है। सभी केन्द्रों पर दण्डाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी के साथ सशस्त्र लाठी बल की प्रतिनियुक्ति की गई है। इसके अतिरिक्त जोनल दण्डाधिकारी-सह-समन्वय प्रेक्षक तथा उड़नदस्ता दल की भी प्रतिनियुक्ति की गई है। परीक्षा के सफल एवं कदाचारमुक्त संचालन के लिए समाहरणालय, नवादा में जिला नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है, जिसका दूरभाष संख्या 06324-212261 है। नियंत्रण कक्ष में दण्डाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति के साथ सुरक्षित स्टैटिक एवं सुरक्षित जोनल दण्डाधिकारी की भी व्यवस्था की गई है। नियंत्रण कक्ष के वरीय प्रभार में श्रीमती निरूपमा शंकर, जिला प्रोग्राम पदाधिकारी (आईसीडीएस), नवादा तथा पुलिस कार्यालय, नवादा से पुलिस निरीक्षक मनोज कुमार रहेंगे। नियंत्रण कक्ष से परीक्षा की पल-पल की गतिविधियों की निगरानी की जाएगी। साथ ही अग्निशमन, चिकित्सा, यातायात, वज्रवाहन, वाटर कैनन एवं अश्रु गैस आदि की भी समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी, नवादा सदर एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, नवादा सदर-1 को परीक्षा अवधि में सतत गश्ती करते हुए विधि-व्यवस्था बनाए रखने का निर्देश दिया गया। परीक्षा के दिन विधि-व्यवस्था के सम्पूर्ण प्रभार में उप विकास आयुक्त श्रीमती नीलिमा साहू एवं पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) श्री निशु मलिक रहेंगे। बैठक में गोपनीय शाखा प्रभारी, स्थापना प्रभारी, प्रभारी जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, वरीय उप समाहर्त्ता, जिला शिक्षा पदाधिकारी, कोषागार पदाधिकारी, सभी केन्द्राधीक्षक, दण्डाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे। Information & Public Relations Department, Government of Bihar - Nawada News